Home लखनऊ UP Weather news : यूपी में मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट,...

UP Weather news : यूपी में मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहाँ होगी बारिश

0
यूपी में मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट
यूपी में मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

UP Weather : यूपी इन दिनों सूरज की तपिश की मार झेल रहा है। पिछले डेढ़ महीने से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन में सूरज दहकता गोला बन जा रहा है। इसके कारण रविवार को दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। लखनऊ में गर्मी ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को प्रयागराज में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद झांसी में 47.1 और हमीरपुर में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर में दिन में अधिकतम तापमान अब सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम की इस मार के बीच अच्‍छी खबर यह है कि बुधवार से यूपी के कई जिलों में बादल छाए दिख सकते हैं। पूर्वी यूपी में बिहार के रास्‍ते मॉनसूनी हवाओं की एंट्री होगी। 21 और 22 जून को पूर्वी और पश्चिमी अंचल में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

रविवार को दिन और रात में एक-एक डिग्री सेल्सियस तापमान उपर चढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के चढ़ते पारे के कारण बीते एक महीने से लगातार लू के हालात बने हुए हैं। लगातार आठवें दिन अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रहा है।

ऊपरी वायुमंडल में चल रही पछुआ

पूर्वी यूपी में पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं कहर बरपा रही है। निचले वायुमंडल के साथ ऊपरी वायुमंडल में भी पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके कारण ऊपरी वायुमंडल में हवा में नमी का स्तर लगातार कम बना हुआ है। यही वजह है कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अभी भी कमजोर है। इस सिस्टम को मजबूत होने के लिए मॉश्चर (हवा में नमी) की जरूरत है। वह मॉश्चर पूरवा हवाओं से मिलेगा। पछुआ हवाओं के दबाव के कारण पूरवा हवाएं असर कारक नहीं हो पा रही हैं। मॉश्चर की कमी से बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मजबूत नहीं हो पा रहा है।

बुधवार से आएंगे बादल

हालांकि बुधवार से आसमान में बादलों की एंट्री होगी। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर भले ही है। लेकिन अब उसे कुछ मॉश्चर मिल रहा है। जिसके कारण अगले 4 से 5 दिनों में बंगाल की खाड़ी में सिस्टम के मजबूत होने की उम्मीद है। इसके बाद मानसूनी हवाएं बिहार के रास्ते पूर्वी यूपी का रुख करेंगी।

रात के बढ़ते पारे ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले दो दिन तक पूर्वी यूपी के लोगों को प्रचंड गर्मी सहना होगी। रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को भी रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस ही था। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन के तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को अत्यधिक गंभीर लू के हालात और गर्म रात का अंदेशा जाहिर किया है। मंगलवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें –

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version