Home लखनऊ UP news : चंदौली में गुंडागर्दी! आरपीएफ के दो जवानों की हत्या...

UP news : चंदौली में गुंडागर्दी! आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के बाद स्टेशन मास्टर को मारी गोली

0
आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के बाद स्टेशन मास्टर को मारी गोली

चंदौली जिले में अपराधियों का लगता है इस समय बोलबाला चल रहा है। 48 घंटे पहले ही मुगलसराय से ड्यूटी पर जा रहे आरपीएफ के दो जवानों की गाजीपुर में हत्या कर रेल ट्रैक के किनारे शव फेंक दिया गया था। अब एक स्टेशन मास्टर को गोली मार दी गई है। वारदात को अंजाम देने का आरोप रेलवे के अवैध वेंडरों पर लगा है। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक की हमीदपुर्र शाखा के पास बुधवार देर रात साढ़े 12 बजे हुई।

गोली से घायल 58 वर्षीय विजेंदर कुमार वर्मा जिवनाथपुर स्टेशन(मिर्जापुर) पर तैनात थे। उनके कमर में गोली लगी है। कोतवाली पुलिस ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उनके बयान पर दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नरायनपुर (मिर्जापुर) सहित कई स्थानों पर दबिश दी। ट्रेन में अवैध वेंडरों को सामान बेचने से रोकने पर वारदात को अंजाम दिया गया।

ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।

कासिमाबाद (गाजीपुर) क्षेत्र में शादियाबाद गांव निवासी विजेंदर कुमार वर्मा प्रयागराज रेल मंडल में जिवनाथपुर के स्टेशन मास्टर हैं। नरायनपुर स्थित गंगानगर कालोनी में वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार को शाम चार से रात 12 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।

यूनियन बैंक की हमीदपुर शाखा के पास अवैध वेंडरों ने उन्हें गोली मारी दी। कमर में गोली लगते ही वह गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन मास्टर पर ट्रेनों को रोकने का दबाव बनाया गया ताकि अवैध वेंडर अपना सामान बेच सके। उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घायल स्टेशन मास्टर के बयान पर

कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घायल स्टेशन मास्टर के बयान पर नरायनपुर निवासी अवैध वेंडर राजेश केशरी, रमेश केशरी और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नरायनपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई।

Read Also: 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version