Home फतेहपुर UP Rain Alert: जल्‍द ही किसानों की टेंसन होगी खत्म, 20...

UP Rain Alert: जल्‍द ही किसानों की टेंसन होगी खत्म, 20 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

0
UP Rain Alert:

UP Rain Alert: यूपी वालों को जल्‍द ही उमस से राहत से मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने जानकारी दी है कि बुधवार यानी 17 जुलाई से शुक्रवार 19 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है जबकि 20 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसकी वजह 19 जुलाई के आसपास दक्षिण मध्य और उससे जुड़े उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया कम हवा का दबाव क्षेत्र विकसित होने के आसार बन रहे हैं।

गर्मी के साथ 80 फीसदी उमस में छूट रहा पसीना

बारिश का सीजन चल रहा है लेकिन प्रदेश के ज्‍यादातर जिलों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। साथ में उमस की अधिकता भी है। बीच सीजन में पसीना छूट रहा है। खुले में ज्यादा देर टिकना मुश्किल है। सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

ताजनगरी आगरा में मानसून के बीच में तापमान 38 डिग्री के आसपास हो चला है। यानी यह शरीर के तापमान से पूरे आठ डिग्री अधिक है। साथ में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 80 से 90 के बीच चल रहा है। मौसम के इस बैड कांबीनेशन के चलते वातावरण में आक्सीजन की कमी है। इस कारण खुले स्थान पर कुछ देर ही टिके रहना मुश्किल हो रहा है। पसीना निकल रहा है साथ में सांस लेने में भी दिक्कतें होने लगी हैं। टीबी और सांस के रोगियों के लिए मौसम खतरनाक हो गया है। एसएनएमसी के टीबी और वक्ष रोग विभाग में रोज पांच से सात मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। उन्हें आक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

दिन-रात में सिर्फ 8.5 डिग्री का अंतर

मंगलवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री बढ़कर 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक होकर 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यानि दिन और रात के पारे में सिर्फ 8.5 डिग्री का अंतर है। इससे भी बेचैनी बढ़ रही है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 80 रहा है। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में 9 एमएम बारिश दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें –

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version