Home अन्य जिला ननद के कमरे में घुसकर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड

ननद के कमरे में घुसकर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड

0

महराजगंज में शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन ने अगले दिन ही कांड कर दिया। वह अपने और ननद के गहने लेकर फरार हो गई। उधर, ससुरालीजन उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मायके वालों ने भी पल्ला झाड़ लिया

यूपी के महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन ने अगले दिन ही कांड कर दिया। दरअसल वह अपने और ननद के गहने लेकर फरार हो गई। उधर, ससुरालीजन उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मायके वालों ने भी पल्ला झाड़ लिया। आखिर में बेबस पति को थाने जाना पड़ा और दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ा।

ये मामला घुघली थाना क्षेत्र का है। एक युवक की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी उर्फ घिउहा में तय हुई थी। बीते 7 फरवरी को धूमधाम से बारात गई। द्वारपूजा के बाद शादी की रस्म पूरी हुई। 10 फरवरी को गौना कराकर दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंची। जहां घर की महिलाएं उसका रीति-रिवाज के साथ स्वागत कर सभी रस्म को पूरा करवाईं। दूल्हा अभी दुल्हन का मुंह ठीक से देख भी नहीं पाया था कि अगले दिन 11 फरवरी की रात 8 बजे दुल्हन अपना पूरा जेवर व ननद के कमरे में भी रखा गहना समेट कर फरार हो गई। दुल्हा व परिवार की महिलाएं उसको ढूंढना शुरू कीं। जब दुल्हन का पता नहीं चला तो परिजन परेशान होकर उसको ढूंढना शुरू कर दिए। दूल्हा अपने ससुराल फोन किया जहां उन लोगों ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया।

6 लाख खर्च कर बारात ले गया था दूल्हा

घुघली पुलिस को तहरीर देकर दूल्हा ने बताया कि उसकी शादी पर छह लाख रुपये खर्च हुआ थे। साढ़े तीन लाख के गहने दुल्हन को दिए गए थे। डाल में साड़ी व अन्य सामान भी गया था। शादी के तीसरे दिन विदा होकर आई दुल्हन पूरा जेवर लेकर फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की घटना को लेकर चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई होगी।

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद आई दुल्हन पर गहना लेकर फरार होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रेम-प्रसंग समेत सभी अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version