यूपी में दूल्हे ने सुहागरात पर कुछ ऐसा किया कि जिससे दुल्हन भड़क उठी। दरअसल दूल्हे ने दुल्हन को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थमा दी और चेक करने के लिए कहने लगा। इससे दुल्हन भड़क गई और उसने भाभी को फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। जिसके बाद आधी रात में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी।
यूपी के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे ने सुहागरात पर दुल्हन को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थमा दी और चेक करने के लिए कहने लगा। दूल्हे की ये बात सुनकर दुल्हन भड़क गई और उसने भाभी को फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। जिसके बाद आधी रात में ही दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी। आखिर में दूल्हे ने माफी मांग ली।
ये मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव सका है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी शनिवार को हुई थी। शाम को दुल्हन अपनी ससुराल आई तो गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गया। दुल्हन को चक्कर आता देख दूल्हे के दिमाग में कुछ और ही फितूर आ गया। दूल्हे ने अपने यार दोस्तों से दुल्हन को चक्कर आने की बात रखी तो उन्होंने भी उसे उलटा-सीधा ज्ञान दे दिया। जिसके बाद दूल्हा रात में ही अपने परिचित मेडिकल स्टोर पर पहुंच गया और प्रेग्नेंसी किट खरीद कर ले आया। सुहागरात को दूल्हे ने कमरे में पहुंचते ही दुल्हन के हाथ में किट थमा दी।
किट देने के बाद दूल्हे ने दुल्हन से जांच करने की बात कही। जिसके बाद दुल्हन भड़क उठी। उसने प्रेगनेंसी किट इस्तेमाल करने को साफ इनकार कर दिया। लेकिन दूल्हा अपनी बात को मनवाने के लिए अड़ गया। इस दौरान काफी देर तक दूल्हा-दुल्हन के बीच कहासुनी होती रही। भड़की दुल्हन ने अपनी भाभी को फोन कर पूरी बात बताई तो मायके वाले दूल्हे पर भड़क गए। देर रात को ही मायके वाले ससुराल पहुंच गए और दूल्हे के परिजनों को पूरा माजरा बताया। मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों परिवारों के बीच समझौते के लिए पंचायत शुरू हो गई। इस दौरान गांव के कुछ सम्मानित लोग भी समझौते के लिए पंचायत में बैठ गए। करीब 1 घंटे चली पंचायत के बाद समझौता कर दिया गया। समझौते के मुताबिक दूल्हे ने भरी पंचायत अपनी गलती की माफी मांगी।