Home देश UP Weather News Update : यूपी में आज कानपुर-गोरखपुर सहित कई जिलों...

UP Weather News Update : यूपी में आज कानपुर-गोरखपुर सहित कई जिलों में हो सकती है बरसात, जानिए लेटेस्ट अपडेट

0
UP Weather News Update

UP Weather News Update : सितंबर के पहले सप्ताह में मौसम में तल्खी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप नि​कलने से लोगों को उमस से परेशान होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं गोरखपुर-कानुपर सहित अन्‍य प्रमुख शहरों में बारिश का अनुमान है।

गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं कानपुर में हल्के बादलों के आने -जाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

अंबेडकर नगर जिले में नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार बुधवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।

मेरठ में उमस, रात में बरसात से राहत

मेरठ में मानसून सीजन में इस बार बरसात कई कई दिन के अंतराल पर हो रही है। मंगलवार को दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। शाम चार बजे और उसके बाद देर शाम शहर के अलग – अलग भागों में अच्छी बरसात हुई।

सात सितंबर तक इसी तरह बरसात देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 87 प्रतिशत रहेगी।

बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी कमी आएगी। हवा की तीव्रता 15 से 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 78 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बुलंदशहर में बुधवार को आसमान में बादल छाएंगे। बरसात की संभावना भी बनी रहेगी। उमस का भी अहसास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

Read Also: 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version