Thursday, July 10, 2025
Homeअयोध्याअयोध्या में योगी और बाराबंकी में राज्यपाल ने शुरू किया एक पेड़...

अयोध्या में योगी और बाराबंकी में राज्यपाल ने शुरू किया एक पेड़ मां के नाम अभियान

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान रचा जा रहा है। सीएम योगी ने अयोध्या से ‘पौधरोपण महाभियान-2025’ का शुभारंभ किया। वहीं, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से इसकी शुरुआत की।

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान रचा जा रहा है। एक पौधा मां के नाम महा अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में किया। पूरा बाजार ब्लॉक के रामपुर हलवारा में विकसित किए गए त्रिवेणी वाटिका में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। योगी ने इस दौरान सेल्फी भी ली। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण कर रहे हैं। इसके लिए नर्सरियों आदि में 52.43 करोड़ पौधे तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के बाद कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी दिए। इनके आलावा राज्यपाल आनंदी बेन ने बाराबंकी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ और ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया। पूरे अभियान में 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता है। सभी 18 मंडलों में से सर्वाधिक पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों के लिए लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग सड़क किनारे 1.14 करोड़, एक्सप्रेसवे किनारे 2.50 लाख पौधे लगाएगा। अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन की स्थापना भी आज की गई। सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थियों द्वारा सहजन के दो-दो पौधे रोपने को दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू किनारे आठ एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे त्रिवेणी वन में पौधरोपण किया। अभियान के तहत जनपद में 38 लाख 16 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। सरयू के किनारे आठ एकड़ क्षेत्र में रामपुर हलवारा गांव क्षेत्र में 14 हजार पौध रोपित कर त्रिवेणी वन की स्थापना होनी है। तीन पेड़, एक उद्देश्य- पृथ्वी को समृद्ध बनाने और एक पेड़ मां के नाम रोपित करने की थीम पर इस बार पौधरोपण का महाअभियान बुधवार को किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबांकि में आर्मी कैंट परिसर में त्रिवेणी की स्थापना की।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की चेतावनी दे रहा है। अचानक से मौसम में परिवर्तन प्राकृतिक आपदाओं की वजह बेतरतीब अनियोजित विकास एवं पेड़ों की कटौती को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने 200 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया है। जिनमें से 52 करोड़ से अधिक पौधे अभी भी जीवित हैं। उन्होंने कहा कि अब यदि अकाल मृत्यु से बचाना है तो सभी को एक पौधा अपने मां के नाम लगाना होगा। हमारे जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण ऑक्सीजन ही है जो यह पौधे हमें उपलब्ध कराते हैं।

25 मिनट के अपने उद्बोधन ने मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर आम जन को जागरूक भी किया और उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया । इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव वन अनिल गर्ग ,प्रधान वन संरक्षक सुनील चौधरी समेत जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments