Home मेरठ UP Latest News: UP की दिल दहला देने वाली घटना, दहेज के...

UP Latest News: UP की दिल दहला देने वाली घटना, दहेज के ल‍िए पत्नी को जिंदा जलाकर उतार द‍िया था मौत के घाट

0
दहेज के ल‍िए पत्नी को जिंदा जलाकर उतार द‍िया था मौत के घाट

UP Latest News: UP की दिल दहला देने वाली घटना, दहेज के ल‍िए पत्नी को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट आपको बता दें, सरकारी वकील प्रेरणा वर्मा ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन ममता की शादी मनोज सैनी पुत्र महेंद्र सिंह सैनी निवासी शिव शक्ति नगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर ममता से मारपीट करने लगे थे।

UP मेरठ: अपर जिला जज जयेंद्र कुमार ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पति मनोज सैनी पुत्र महेंद्र सैनी को आजीवन कारावास की सजा व 60 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आरोपी ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

सरकारी वकील प्रेरणा वर्मा ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बहन ममता की शादी मनोज सैनी पुत्र महेंद्र सिंह सैनी निवासी शिव शक्ति नगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ के साथ हुई थी।

बेटी के सामने पत्नी को ज‍िंदा जलाया

शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर ममता से मारपीट करने लगे थे। पुलिस से शिकायत करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 26 जून 2014 की सुबह आरोपी ने ममता पर को बाइक व दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने 12 वर्षीय बेटी के सामने ही केरोसीन डालकर ममता को जिंदा जला दिया।

कोर्ट ने दोषी पत‍ि को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। न्यायालय में आरोपी ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिसका सरकारी अधिवक्ता ने कड़ा विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखकर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 Read Also: Gyanvapi Latest update : किसके आदेश पर बंद हुआ था ज्ञानवापी में दर्शन-पूजन आज तक तय नहीं हुआ कन्फर्म

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version