Sunday, May 19, 2024
HomeरायबरेलीUP Latest News : कांग्रेस ने गहलोत को अमेठी, बघेल को रायबरेली...

UP Latest News : कांग्रेस ने गहलोत को अमेठी, बघेल को रायबरेली का…..

UP Latest News Today 06 May 2024: आचार संहिता उल्‍लंघन के मामलों को लेकर यूपी में प्रशासन का सख्‍त रुख सामने आया है। इसके तहत एक तरफ बदायूं में शिवपाल सिंह यादव पर तो दूसरी तरफ गोंडा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी करण भूषण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिवपाल पर बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं करण भूषण पर आरोप लगा है कि उन्‍होंने बिना अनुमति काफिला निकाला जिसमें पटाखे फोड़े गए। शिवपाल के खिलाफ मुकदमा बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

वहीं कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आज शाम प्रियंका गांधी भी रायबरेली पहुंच रही हैं। आते ही वह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वह सभी को चुनावी अभियान की बारीकियां बताएंगी। इसके बाद यहां पार्टी की गतिविधियां तेज होंगी। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका चुनाव प्रबंधन प्रियंका गांधी संभालेंगी।

लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें –

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments