Home अयोध्या यूपी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिल तोड़ देने वाली...

यूपी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, जयपुर के बाद दिल्ली की भी फ्लाइट्स बंद

0
यूपी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, जयपुर के बाद दिल्ली की भी फ्लाइट्स बंद

यूपी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, बता दें , हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। एलायंस एयर ने बरेली-जयपुर के बाद अब बरेली-दिल्ली फ्लाइट को भी बंद कर दिया। अनुबंध खत्म होने के बाद कंपनी ने सेवा विस्तार को आवेदन ही नहीं किया।बल्कि बरेली से दिल्ली फ्लाइट्स चलाने से ही मना कर दिया। अब इंडिगो ने 188 सीटर फ्लाइट चलाने के लिए सात दिन ट्रायल की अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिलती है, तो इंडिगो बरेली-दिल्ली की फ्लाइट चलाएगा।

मुंबई और बेंगलुरु को फ्लाइट सेवा शुरू

बरेली एयरपोर्ट 8 मार्च 2021 में शुरू हुआ। बरेली से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए ही शुरू की गई थी। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु को फ्लाइट सेवा शुरू हुई। फिर जयपुर को भी एक फ्लाइट चालू की गई। अक्टूबर 2023 में जयपुर की फ्लाइट को बंद कर दिया गया। पैसेंजर की कमी के कारण एयरलाइंस कंपनी ने ऐसा फैसला लिया। अब 30 मार्च 2024 को बरेली-दिल्ली फ्लाइट भी बंद हो गई। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है, एलाएंस एयर का बरेली-दिल्ली के लिए 30 मार्च तक ही अनुबंध था। बता दें कि इंडिगो बरेली-मुंबई फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाता है। बेंगलूरु से सुबह 10.40 बजे फ्लाइट बरेली चलती है, यहां 1.30 बजे पहुंचती है। बरेली से 2.35 बजे उड़ान भरकर शाम 5.30 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। बरेली-बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है।

तीन महीने के भीतर ही अयोध्या एयरपोर्ट बना यूपी का नंबर वन हवाई अड्डा

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ 30 दिसंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। तीन महीने के भीत ही अयोध्या एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए यूपी में पहला स्थान तो वहीं देश में 9वां स्थान प्राप्त हो गया है। महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम से प्रतिदिन 15 से 20 डोमेस्टिक उड़ानें हो रही हैं। करीब डेढ़ लाख लोग प्रति महीने अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, देहरादून के लिए हवाई सफर तय कर रहे हैं।

Read Also: यूपी के 16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मार्च की सैलरी से पहले बड़ा ऐलान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version