Home आगरा होटल में बंदूक की नोंक पर महिला ऑटो चालक से किया गैंगरेप

होटल में बंदूक की नोंक पर महिला ऑटो चालक से किया गैंगरेप

0

महिला ऑटो चालक आगरा के रकाबगंज थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रामबाग से बिजलीघर के लिए 2 सवारियां बैठाई थीं। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला की 6 साल की बेटी है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला करा देंगे। दोनों को उसने ऑटो से घुमाया।

यूपी के आगरा में बहाने से होटल में बुलाकर महिला ऑटो चालक से गैंगरेप की घटना का खुलासा हो गया है। इस सनसनीखेज कांड को जीजा-साले ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की पुष्टि हुई है। आरोपित फौजी नहीं है। उसने पीड़िता को धमकाने के लिए झूठ बोला था। होटल के कमरे में महिला ऑटो चालक को बहाने से बुलाकर उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद जीजा-साले ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

शुक्रवार को महिला ऑटो चालक रकाबगंज थाने पहुंची थी। पुलिस को बताया कि रामबाग से बिजलीघर के लिए दो सवारियां बैठाई थीं। दोनों ने खुद को फौजी बताया था। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। छह साल की बेटी है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला करा देंगे। दोनों को उसने ऑटो से घुमाया। शाम को आरोपियों ने होटल बुलाया था। कहीं घूमने जाना था। वह होटल पहुंची। आरोपियों ने बहाने से कमरे में बुला लिया। बंदूक तानकर उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पुलिस ने मुकदमा लिखा था।

होटल में एक आरोपित की आईडी मिली थी। वह बुलंदशहर के पते की थी। सीसीटीवी में दोनों आरोपित कैद थे। पुलिस की टीम बुलंदशहर भेजी गई थी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी मुकेश और लोनी, गाजियाबाद निवासी अजय ने घटना की है। दोनों जीजा साले हैं। दोनों आगरा घूमने आए थे। महिला को ऑटो चलाते देखा तो उसे जाल में फंसा लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।

होटल में 40 मिनट रही महिला

इस गैंगरेप कांड के खुलासे के लिए पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। इसमें महिला ऑटो चालक शाम 5:37 बजे होटल में आती दिखी। वह करीब 40 मिनट होटल में थी। होटल से तीनों एक साथ ही बाहर निकलते दिखे। दोनों आरोपित महिला के ऑटो में बैठकर ही गए थे। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इसीलिए उसने तत्‍काल पुलिस से शिकायत नहीं की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version