Monday, February 17, 2025
HomeबरेलीUp news : दर्दनाक खुलासा! पुलिस ने साइको किलर को किया गिरफ्तार

Up news : दर्दनाक खुलासा! पुलिस ने साइको किलर को किया गिरफ्तार

यूपी के बरेली में एक साल के अंदर 10 में से छह महिलाओं की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बरेली पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। साइको किलर नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है। सौतेली मां के व्यवहार और पत्नी के छोड़कर जाने के बाद वह साइको हो गया था। गिरफ्तार साइको किलर का नाम कुलदीप है। पुलिस ने बताया कि बचपन में उसके पिता मां के साथ मारपीट करते थे, जिसका उसके दिमाग पर दुष्प्रभाव पड़ा। इसके बाद मां की मौत हो गई और पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां से उसे नफरत थी और वह उसे अपनी मां की मौत का जिम्मेदार मानने लगा। घरवालों ने उसकी शादी कराई लेकिन कुलदीप के हिंसक होने के कारण पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद वह भटकने लगा। शाही शीशगढ़ क्षेत्र में उसकी दो बहनों की ससुराल और उसकी ननिहाल है। फिर कुलदीप इन्हीं रिश्तेदारियों में रहकर महिलाओं को निशाना बनाने लगा।

स्केच जारी होने के बाद हुई पहचान

लोगों से बातचीत के बाद मंगलवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से खोजबीन कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद रखता था निशानी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कुलदीप को लेकर सभी घटनास्थल पर पहुंची और सभी जगह की उसने पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हत्या के बाद हर महिला की कुछ न कुछ निशानी अपने साथ ले जाता था।

गलियों में घूमकर खेत में हत्या

साइको किलर कुलदीप गांव की गलियों में घूमता था। खेत में अकेले मिलने वाली महिलाओं से वह बात करता था। महिला अच्छे से बात करती तो ठीक था, विरोध करने पर वह हत्या कर देता था।

साल भर में ये हुई थी घटनाएं

  • 05 जून 2023 परतापुर निवासी कलावती का शव जंगल में मिला था।
  • 19 जून 2023 गन्ने के खेत में कुल्छा की धानवती का शव पड़ा मिला था।
  • 30 जून 2023 आनंदपुर निवासी प्रेमवती का शव गन्ने के खेत में मिला।
  • 22 जुलाई 2023 खजुरिया निवासी कुसमा की लाश मिर्च के खेत में मिली।
  • 23 अगस्त 2023 सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती का शव जंगल में मिला।
  • 19 अगस्त 2023 खेउ की गौंटिया में पति ने भीमवती की हत्या कर दी।
  • 31 अक्तूबर 2023 शीशगढ़ के गांव लखीमपुर में 60 वर्षीय महमूदन की हत्या की गई थी।
  • 20 नवंबर 2023 खरसैनी निवासी दुलारो देवी का शव खेत में मिला।
  • 26 नवंबर 2023 जगदीशपुर की उर्मिला देवी का शव खेत में मिला।
  • 02 जुलाई 2024 : हौसपुर निवासी अनीता देवी का शव बुझिया माइनर के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।

Read Also: 

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments