Monday, February 17, 2025
HomeआगराUP news : यूपी पुलिस बनकर गहने उतरवा रहा ईरानी गैंग, आप...

UP news : यूपी पुलिस बनकर गहने उतरवा रहा ईरानी गैंग, आप भी हो जाएं सावधान

UP news :  यूपी के आगरा में सादा कपड़ों में सड़क पर कोई मिले खुद को पुलिस कर्मी बताए। गहने उताकर पोटली में रखने को कहे तो उसकी बातों में नहीं आए। ये पुलिस वाले नहीं है बल्कि ईरानी गैंग है। ईरानी गैंग एक नहीं है। बड़ी संख्या में हैं। खास बात यह है कि वारदात का अंदाज एक जैसा है। पुलिस कर्मी बनकर टप्पेबाजी करते हैं। कमला नगर में हुई वारदात के बाद पुलिस की एक टीम भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुई है। कमला नगर में मंगलवार को आढ़त व्यापारी अशोक कुमार पोपली और उनकी पत्नी नीलम के साथ वारदात हुई थी। UP News : सावधान! लखनऊ में 200 करोड़ का जमीन घोटाला, ईडी ने मारा छापा

पुलिस कर्मी बनकर मिले बदमाशों ने उन्हें वारदात का भय दिखाकर जेवरात उतरवाए थे। एक पोटली में बांधने को कहा था। शातिरों ने पुड़िया बदल दी थी। पुड़िया में नकली कड़े और पत्थर निकले थे। शातिर करीब छह लाख रुपये के जेवरात ले गए थे। कमला नगर पुलिस ने वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरों से पता चला कि गैंग में चार से अधिक सदस्य थे। पुलिस ने फुटेज इधर-उधर दिखाए तो पता चला कि वारदात को ईरानी गैंग ने अंजाम दिया है। ईरानी गैंग ने ताजनगरी में पहली वारदात नहीं की है। इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस ने पहले भी ईरानी गैंग पर काम किया है। ईरानी गैंग के बारे में कहा जाता है कि इनके पूर्वज पहले घोड़े बेचने के लिए ईरान से भारत आए थे। कुछ परिवार भोपाल के होशंगाबाद में बस गए। धीरे-धीरे जनसंख्या बढ़ती चली गई। अब कई प्रदेशों में इनके परिवार रहते हैं। बड़ी संख्या में युवा अपराध ही करते हैं। तरीका एक है पुलिस कर्मी बनकर लोगों से टप्पेबाजी करना। चेकिंग के बहाने रोकना। UP news : यूपी में डिलीवरी ब्वॉय की गोली मारकर हत्या

गैंग के सदस्यों की कदकाठी अच्छी है। रंग साफ होता है। सभी सिर्फ पुलिस पर बनी फिल्में देखते हैं। उन्हें देख-देखकर पुलिस वाले जैसा ही बर्ताव करते हैं। वारदात के दौरान किसी प्रकार का कोई हथियार नहीं रखते। गैंग के तीन सदस्य घटना करते हैं तो करीब इतने ही सदस्य घटना स्थल के पास मौजूद रहते हैं। ताकि घिरने पर गैंग के सदस्यों की मदद कर सकें।

कई राज्यों की पुलिस परेशान

ईरानी गैंग से सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस ही परेशान नहीं है। गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों में वारदात करने जाते हैं। जो बड़ा हाथ मारते हैं, उस गिरोह के सदस्य हवाई यात्रा तक करते हैं। जो छोटी वारदात करते हैं, उस गिरोह के सदस्य टैक्सी से एक जिले से दूसरे जिले तक पहुंचते हैं। ट्रेन से भी यात्रा करते हैं। जहां जाना होता है वहां के लिए पहले ही बाइक ट्रेन से पार्सल कर देते हैं। स्टेशन पर आकर बाइक लेते हैं। वारदात करते बाइक से फुर्र हो जाते हैं। गैंग के दूसरे सदस्य रास्ते में मिल जाते हैं। Bareilly tragic accident: तेज रफ्तार टकराई कार, दो युवकों की मौत, जानिए पूरी अपडेट

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments