UP latest news : कासगंज पटियाली में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में कार्यक्रमों की शुरूआत कर दी है। जिला कार्यकारिणी के साथ ही फ्रंटल संगठन भी कार्यक्रमों को गति दे रहे हैं। इसी के तहत पटियाली कस्बा में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के मुख्य आतिथ्य में निकली तिरंगा यात्रा में दर्जनों बाईकों पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सवार दिखाई दिए। तिरंगा लेकर भाजपाई कस्बा के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान राष्ट्र चेतना के नारों और गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा।
सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा मय पुलिस बल के तैनात रहे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राजू चौहान, बॉबी कश्यप, डा. शिवप्रताप सिंह, सारांश वार्ष्णेय, समर सिंह, कुलदीप सोलंकी, सोमेश सिंह समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
Read Also: