Thursday, February 20, 2025
Homeअयोध्याआज से प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ शुरू, CM योगी संग 70...

आज से प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ शुरू, CM योगी संग 70 संत बनेंगे रामलला के महाभिषेक के साक्षी

11 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो रहा है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। पहले दिन रामलला का महाभिषेक आस्था का केंद्र होगा, जो सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के अभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था अर्पित करेंगे। इस विशिष्ट अवसर पर 70 विशिष्ट संत भी मौजूद रहेंगे।

इसमें अधिकांश संत अयोध्या के होंगे। कुछ संत बाहर से भी आ रहे हैं। संतजन गर्भगृह के बायी व दाहिनी ओर निर्मित मंडप में भी उपस्थित रहेंगे। यहीं पर समवेतरूप से रामनाम का संकीर्तन होता रहेगा। ट्रस्टी भी उपस्थित होंगे। कीर्तन मंडप में प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

प्रांत संघ चालक सरदार स्वर्ण सिंह सहित 26 यजमान

ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि महाभिषेक के दौरान मंदिर में लगभग 70 संत मौजूद रहेंगे। इसके अलावा यज्ञ मंडप व तीर्थ सेवा केंद्र के लिए कुल लगभग 26 यजमानों के नाम तय क‍िए गए हैं। ये अलग अलग दिन यजमान के रूप में अनुष्ठान में प्रतिभाग करेंगे। प्रमुख यजमानों में अवध प्रांत के प्रांत संघ चालक सरदार स्वर्ण सिंह, लखनऊ के अरविंद जैन, बलरामपुर के अभिमन्यु सहित कई विशिष्टजन होंगे।

ये सभी अलग-अलग दिन यजमान के रूप में दायित्व का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा एलएंडटी के इंजीनियर यजमान होंगे। यात्री सुविधा केंद्र में संयोजित होने वाले अखंड रामायण पाठ में डा. आशु शुक्ला व डा. चंद्रगोपाल पांडेय यजमान होंगे।

अयोध्‍या मे सवा चार घंटे रहेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सवा चार घंटे रामनगरी में रहेंगे। सुबह 10.45 बजे उनका हेलीकाप्टर रामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरेगा। दोपहर तीन बजे रामकथा पार्क से लखनऊ के लिए उड़ेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त गौरवदयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल अंगद टीला प्रांगण का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्‍होंने कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस सहित अन्य प्रमुख स्थलों को देखा। मुख्यमंत्री के जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, रामकथा पार्क से सुबह 10.50 बजे वह हनुमानगढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.55 बजे से सुबह 11.05 बजे तक दर्शन-पूजन के बाद हनुमानगढ़ी से प्रस्थान कर 11.10 बजे रामजन्मभूमि पहुंचेंगे। 11.15 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में रहेंगे।

तीन बजे लखनऊ को होंगे रवाना

दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक वहीं संतगणों के साथ भोजन-प्रसाद, दोपहर 1.30 बजे रामजन्मभूमि से अंगद टीला के लिए प्रस्थान करेंगे। 1.45 से 2.45 बजे तक अंगद टीला पर आयोजित समारोह को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 2.55 बजे रामकथा पार्क के लिए चलेंगे। तीन बजे उनका हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments