Tuesday, June 17, 2025
Homeइलाहाबाददूल्हे की शक्ल देखते ही भड़क गई दुल्हन, भरी महफिल में बारातियों...

दूल्हे की शक्ल देखते ही भड़क गई दुल्हन, भरी महफिल में बारातियों के अरमान कर दिए चकनाचूर

प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के संडलपुर गांव में आई एक बारात में अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बारात एमपी से आई थी। दुल्हन को दूल्हे का चेहरा देखने की बेचैनी हो रही थी। मौका पाता ही दुल्हन ने खिड़की से दूल्हे की चेहरा देखा तो वह भड़क गई।

यूपी के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के संडलपुर गांव में आई एक बारात में अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बारात एमपी से आई थी। दुल्हन को दूल्हे का चेहरा देखने की बेचैनी हो रही थी। मौका पाता ही दुल्हन ने खिड़की से दूल्हे की चेहरा देखा तो वह भड़क गई। दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी जब लड़की वालों को लगी तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। भरी महफिल में दुल्हन ने अपना फैसला सुना दिया। दुल्हन का फैसला सुनकर परिजन और रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। शादी न करने के दुल्हन के फैसले को सुनकर बारातियों के भी अरमान पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। लड़की वालों की तरफ से दूल्हे को बदलने का आरोप लगाया जाने लगा। सूचना पर यूपी 112 और फूलपुर पुलिस पहुंचकर गर्म माहौल को शांत कराया। हांलाकि बिना दुल्हन की बारात लौट गई।

फूलपुर के संडलपुर गांव में 12 जून को एमपी के इंदौर से बारात आई हुई थी। बिंद समाज की बारात में सब ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन द्वाराचार के समय खिड़की से दूल्हे को देखने की रश्म ने दुल्हन का पारा गर्म कर दिया। अपने पिता की उम्र की दूल्हे को देख दुल्हन बेकाबू हो गई। वह तुरंत रिश्ता तोड़ने का फैसला कर दिया। दुल्हन के फैसले को नात रिश्तेदार परिजन भी दुल्हन का पक्ष ले लिया। जिससे दूल्हे बदलने का आरोप लगाते हुए खूब जमकर बारात में हंगामा होने लगा। बवाल देख अगुवा भी फरार हो गया।

हंगामा देख सूचना पर यूपी 112 पुलिस और फिर थाने की पुलिस पहुँच गयी। डंडे पटककर बवाल को शांत कराया। घरातियों के रुख को देख ज्यादा तर बाराती रात को ही इंदौर के लिए खिसक लिए। और रुके बारातियों को घरातियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए भोजन कर सुबह घर जाने की नसीहत दिया। इतनी दूर इंदौर से आई बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments