Congress’s masterplan in Rae Bareli and Amethi : रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट का सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। संभावना है कि दोनों सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की बहुतप्रतीक्षित सूची जारी की जा सकती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही है। दोपहर बाद दो बजे वह रायबरेली आएंगे और बैठक करेंगे। अब चुनावी रणनीति पर काम शुरू हो गया है।
रायबरेली और अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
रायबरेली और अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां पर तीन मई तक नामांकन होने हैं। लेकिन अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। तमाम नामों पर कयासबाजी चल रही थी। लेकिन अब सस्पेंस दूर होने वाला है।
सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा अमेठी पहुंच गए हैं। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही है। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हो रही है। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अब काम तेजी से शुरू होगा।
सोनिया के प्रतिनिधि केएल शर्मा दोपहर बाद दो बजे रायबरेली पहुंचेंगे। यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बताया जाता है कि दिल्ली में एक बजे कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस है। इसमें दोनों सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
संभावना है कि दोनों सीटों में से एक में गुरुवार को नामांकन होगा। इसकी भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस के रायबरेली के मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी ने बताया कि केएल शर्मा अमेठी आ गए हैं। दोपहर बाद रायबरेली में आएंगे और बैठक करेंगे।