Monday, February 17, 2025
Homeअन्य जिलाUP news : हाथरस मामले में 6 लोग गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने...

UP news : हाथरस मामले में 6 लोग गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

UP news :  हाथरस भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। आईजी ने कहा कि इस मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं। ये सभी लोग घटनास्थल से भाग गए थे।

मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

आईजी शलथ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम इसकी भी जांच करेंगे कि क्या यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि सेवादारों की भूमिका की जांच की जा रही है।

‘भोले बाबा’ की क्रिमिनल हिस्ट्री निकाल रही है पुलिस

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि प्रवचनकर्ता बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के आपराधिक इतिहास के बारे में हम जानकारी ले रहे हैं। उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।

Read Also: 

Vinod Maurya
Vinod Maurya
Vinod Maurya has 2 years of experience in writing Finance Content, Entertainment news, Cricket and more. He has done B.Com in English. He loves to Play Sports and read books in free time. In case of any complain or feedback, please contact me @ upbreakingnewshindi@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments